कानपुर: भौकाल दिखाने के लिए फर्जी डिप्टी एसपी बना शख्स DM कार्यालय में पकड़ा गया, मुकदमा दर्ज
सोमवार को डीएम कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक युवक फर्जी डिप्टी एसपी बनकर पहुंचा था।संदेह होने पर डीएम ने स्टाफ के जरिए पुलिस को सौंप दिया था।थाना प्रभारी कोतवाली ने बुधवार दोपहर 1बजे बताया डीएम के कंप्यूटर प्रोग्रामर रणधीर सिंह की तहरीर पर फर्जी डिप्टी एसपी धर्मेंद्र शर्मा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।