तिलहर: बिरियागंज स्थित बाजार में जल भराव से स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान, नगर पालिका को दिया ज्ञापन
दरअसल तिलहर नगर की बिरियागंज स्थित मुख्य बाजार में पिछले लगभग 10 दिनों से जल भराव होने से स्थानीय दुकान और राहगीर परेशान हैं। आज तमाम दुकानदार नगर पालिका पहुंचे। यहां उन्होंने जल भराव की समस्या को लेकर एक ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को दिया। ज्ञापन देकर उन्होंने बताया कि पानी के लिए बना नाला बंद होने की वजह से उनकी दुकानों और सड़क पर काफी समय से पानी भरा हुआ है।