भदोही: भदोही के निर्माणाधीन विद्यालय से चोरी करने वाले दो शातिर चोर हुए गिरफ्तार
भदोही में एक बड़ी घटना में पुलिस ने निर्माणाधीन विद्यालय से चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, ग्राम पिपरीस में बन रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज के निर्माणाधीन बिल्डिंग से कुछ चोरों ने प्लंबिंग का सामान और बिजली के तार चोरी कर लिए थे।