सहारनपुर: थाना सदर बाजार पुलिस ने घर में हुई चोरी का खुलासा, रेलवे खंडहर के पास दबोचा गया आरोपी, एम्प्लीफायर बरामद
सहारनपुर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में घर से हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया एम्प्लीफायर भी बरामद कर लिया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।