हमीरपुर: इंगोहटा में मुसीबत बना अंडर ब्रिज, एक माह से मजदूरों सहित ठेकेदार लापता
इंगोहटा में रेलवे लाइन के गेट संख्या 25 पर बन रहा अंडर ब्रिज स्थानीय किसानों और राहगीरों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुका है। पिछले एक महीने से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद है। कार्यदायी संस्था का ठेकेदार मजदूरों समेत मौके से नदारद है। ठेकेदार की इस घोर लापरवाही को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार के पास एक साथ कई