अशोक नगर: कोलूआ की पठार पर बाइक चालक ने 22 वर्षीय युवक को मारी टक्कर, घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर के कोलूआ की पठार पर एक बाइक सवार युवक को बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सहोदरी गांव निवासी फूल सिंह पुत्र उदय सिंह बंजरा उम्र 22 वर्ष रविवार को रात 9 बजे अशोकनगर से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान कोलूआ की पठार पर बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। युवक को राहगीरों द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया।