चांदपुर: बिजनौर के एसपी और डीएम ने चांदपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी जन शिकायतें
बिजनौर में आज शनिवार को सुबह करीब 10:00 बजे चांदपुर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी अभिषेक झा और डीएम जसजीत कौर ने जन समस्याएं सुनी इस दौरान दोनों अधिकारियों को 63 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।