कोल: अकराबाद पुलिस ने जिरौली तिराहे के पास से शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध चाकू किया बरामद
Koil, Aligarh | Feb 24, 2025 थाना अकराबाद पुलिस टीम के द्वारा एक शातिर अभियुक्त सनी पुत्र धर्मेन्द्र निवासी फफाला थाना देहली गेट जनपद अलीगढ़ को मय एक अवैध चाकू के साथ अकरावाद से पिलखना सडक पर जिरौली तिराहे के पास यात्री शेड के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त पर धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।अग्रिम कार्यवाही के बाद सोमवार की शाम जेल भेजने की कार्यवाही की गई।