महागामा: अनुमंडल कार्यालय महागामा के सामने शुक्रवार को सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया।
महागामा नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने अनुमंडल कार्यालय महागामा के सामने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के द्वारा निविदा निकाली गई है कि आउटसोर्सिंग कंपनी के अंडर रहकर काम करना होगा लेकिन सफाई कर्मियों ने इसका विरोध किया और कहां की किसी भी किमत पर हमलोग काम नहीं करेंगे। हमलोग नगर पंचायत के अधीन कार्य करेंगे।