बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के तुलसी नगर से दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार
बारादरी थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में छिपकर रह रहे स्मैक तस्कर को दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने 200 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़ा गया तस्कर आरिफ पुत्र मेहताज अली फरीदपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है ।