बरेली: देवरनिया थाना क्षेत्र के गुनाहटृ में एक व्यक्ति को दबंगों ने पीटा, एफआईआर दर्ज
देवरनिया थाना क्षेत्र के गुनाहटृ में दरवाजे पर कूड़ा डालने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। जिस पर आरोपियों ने तौकीर रजा की पिटाई लगा दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी मां को भी नहीं छोड़ा। इस मामले में तौकीर रजा की तरफ से आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना देवरनिया के गांव गुनाहट्ट निवासी तौकीर रजा ने मुकदमा दर्ज कराया है।