बरेली: सिरौली थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने पत्नी पर लगाया गलत कार्य करने का आरोप
व्यक्ति ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया है।उसका आरोप है कि उसकी पत्नी गलत कार्य करती है।जिसकी शिकायत उसने कई बार थाना पुलिस से की है। लेकिन थाना पुलिस द्वारा मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।उसकी पत्नी उसके साथ आए दिन मारपीट करती है।वहीं जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को मामले में जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।