बरेली: शाही थाना क्षेत्र के हैदरगंज में टेंपो और बाइक की हुई भिड़ंत, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
शाही थाना क्षेत्र के हैदरगंज में तेज रफ्तार टेंपो का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए बरेली की निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।बृहस्पतिवार को युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।