राठ: कैथा गांव में माफियाओं द्वारा रात्रि में विरमा नदी से अवैध बालू खनन पर प्रशासन की सख्ती, अवैध पुल तोड़ा गया
Rath, Hamirpur | May 3, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के कैथा गाँव में स्थित वर्मा नदी में माफियाओं के द्वारा रात्रि के अंधेरे में बालू के अवैध खनन किये जाने का मामला सामने आया है। राठ तहसील परिसर में ग्रामीण व्यक्ति ने शिकायती पत्र देकर अवैध खनन को बंद कराए जाने की मांग की थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि बालू का अवैध खनन करने वाले माफियाओं ने परिवहन के लिए अवैध रूप से पुल भी बना लिया है।