बथनाहा: सहियारा थाना की महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निपटारा, गोपनीयता के साथ सुनी जा रही फरियाद
पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार सहियारा थाना में स्थापित महिला हेल्प डेस्क महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। हेल्प डेस्क पर आने वाली महिला फरियादियों की शिकायतों को पूरी गोपनीयता, संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।