कहरा: बसनही थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव में नदी किनारे 19 नवंबर से लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Kahara, Saharsa | Nov 22, 2024 बसनही थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव वार्ड 10 मे नदी किनारे 19 नवंबर से लापता 1 युवक का शव मिलने के बाद परिजन ने हत्या का आशंका जताया है इस मामले मे बताया जा रहा है कि 18 नवंबर को यह युवक अपने फुफेरे साले के शादी मे गया था जहां से युवक 19 नवंबर को गायब हो गया काफी खोजने के बाद जब युवक नहीं मिला तो परिवारवालों ने थाना मे लिखित आवेदन भी दिया मृतक का नाम गोलू है