कहरा: सलखुआ थाना क्षेत्र में कोपरिया पेट्रोल पंप के पास स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मारी, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Kahara, Saharsa | Nov 21, 2024 सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया पेट्रोल पंप समीप एक व्यक्ति अपने बच्चे और पत्नी के साथ धमारा ससुराल निमंत्रण में जा रहा था कि एक तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने उस बाइक को ठोकर मारकर स्कॉर्पियो घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया। स्कॉर्पियो के ठोकर लगने से बाइक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार उसका पुत्र और पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गई।