कहरा: सहरसा रेलवे स्टेशन पर शादी का कार्ड देने जा रहे व्यक्ति का ट्रेन से गिरकर हुआ हादसा, DMCH रेफर
Kahara, Saharsa | Nov 22, 2024 अपने बेटे का शादी का कार्ड देने जनसेवा ट्रेन से बख्तियारपुर अपने परिजन को निमंत्रण देने जा रहे एक व्यक्ति चलती ट्रेन से नीचे जा गिरा और बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे सदर अस्पताल सहरसा मैं भर्ती करवाया गया जहां से डॉक्टर ने जख्मी को DMCH दरभंगा रेफर कर दिया है। जख्मी का नाम राजू साह जो की सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला वार्ड 29 का रहने वाला बताया जा रहा है।