तरबगंज: गोंडा में बाइक हादसे में 26 वर्षीय युवक सूरज सिंह की मौत
गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बाइक हादसे में 26 साल के सूरज सिंह की मौत हो गई। दिवाली पर छुट्टियों में घर आए सूरज का मंगलवार को पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।