मिर्ज़ापुर: नौगांव गांव की महिला ने विपक्षियों पर घर पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, डीएम को सौंपा ज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र की नौगांव गांव की महिला ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विपक्षियों पर घर पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि वह धमकी से काफी डरी सहमी है। पीड़िता अभिराजी देवी ने कहा कि विपक्षी काफी दबंग किस्म के हैं।