खंडवा नगर: नेहरू स्कूल में संस्कृत विषय की अनिवार्यता को लेकर हुई बैठक, सभी विकासखंड के संस्कृत शिक्षक रहे मौजूद
दिनांक 27 अप्रैल को स्थानीय नेहरू स्कूल खण्डवा में संस्कृत विषय के प्रचार प्रसार एवं कक्षा नवमीं तथा ग्यारहवीं में बच्चों को अधिक से अधिक संस्कृत विषय का चयन कराए जाने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी के मार्गदर्शन में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खण्डवा सहित हरसूद, छैगाँव माखन, पुनासा, पन्धाना, खालवा सभी विकास खण्डों के संस्कृत शिक्षक सम्म