बिलग्राम: बिरनी गांव से रतईपुरवा भिखारीपुर बारात जा रही थी, दूल्हे की प्रेमिका ने बिगाड़ा खेल, दूल्हा हवालात पहुंचा, शादी नहीं हुई
Bilgram, Hardoi | Jun 30, 2026 जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के रतईपूरवा भिखारीपुर गांव में चार लाख रुपये पानी की तरह बहाकर लड़की के पिता ने शादी की तैयारी की थी उसकी बेटी की बारात बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बिरनी गांव से आनी थी।बारात जब नही पहुंची तो पता किया गया जिसके बाद मालूम हुआ कि जिस लड़के के सिर सेहरा बंधने वाला था, उसका अपने ही गांव की एक महिला के साथ इश्क चल रहा था।