कोतवाली थाना क्षेत्र के डीघा बाईपास पर सोनी होटल के सामने शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।