बेगूसराय: बाघा में गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार, SP ने की प्रेस वार्ता
बाघा में गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने मंगलवार की शाम 05:00 बजे प्रेसवार्ता कर दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को बाघा वार्ड 24 में एक व्यक्ति अमित कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, साथ ही एक व्यक्ति उसमें जख्मी हो गया था.