जिन बच्चों के हाथ में होना चाहिए किताब कॉपी और कलम आज वही बच्चों के हाथ में लाठी और रस्सी जिसे लेकर अपने घर के पालतू गाय,भेस,बकरी को जंगल में चराने के लिए ले जाते हैं। कारण स्कूल से घर की दूरी 5 किलोमीटर व खतरनाक रास्तों से गुजर कर जाना पड़ता है। विकास खंड के देवगढ़ का एक इलाका ऐसा है,जहां लगभग 100 से ज्यादा बच्चे स्कूल जाने की बजाय मवेशी चरा रहे हैं।