महागामा: महागामा के ऊर्जा नगर राजेंद्र स्टेडियम में रसोइया-संयोजिका संघ की बैठक, मांगों पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान
झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक शुक्रवार को उर्जा नगर राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद ने की। बैठक को संबोधित करते हुए बबीता कुमारी आनंद ने कहा कि 18 फरवरी 2026 को 5 सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन की शुरुआत विधानसभा सत्र के दौरान की गई थी।