पुष्पराजगढ़: पडरीखार गांव में कुएं में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
बुधवार 10:00 बजे करन पठार पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम 7बजे करनपठार थाना क्षेत्र के पडरीखार गांव में एक शख्स की लाश कुएं में मिली। गांव के बहादुर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी।थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार बडकरे ने बताया कि कुछ लड़कियां नहाने के लिए गांव के सरकारी कुएं पर गई थीं। कुएं के अंदर लाश देखकर वे डर गईं और घर भागकर परिवार को इसके बारे में बताया।