बक्सर: ROB हादसे पर बड़ी कार्रवाई: निर्माण में लापरवाही साबित, ठेकेदार 15 साल के लिए ब्लैकलिस्टेड
Buxar, Buxar | Jun 17, 2026 बक्सर में रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण से जुड़े चर्चित मामले में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने कड़ा कदम उठाया है। निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता और लापरवाही पाए जाने के बाद परियोजना के ठेकेदार प्रमोद कुमार सिंह को 15 वर्षों के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। यह कार्रवाई ठेकेदारी निबंधन नियमावली-2007 तथा पथ निर्माण विभाग के प्रावधानों के तहत की गई है।