कटोरिया: कटोरिया चौक पर हाइवा के पहिये के नीचे आने पर कुचलने से बचा बाइक सवार युवक।
Katoria, Banka | Jun 27, 2026 कटोरिया चौक पर शनिवार को बड़ा हादसा होते होते बचा। सूईया रोड से देवघर रोड की ओर मुड़ रहे हाइवा के पहिये के आगे बाइक सवार दो युवक गिर गया। बाइक सवार युवकों एवं स्थानीय लोग के शोर मचाने पर चालक ने हाइवा रोका। जिसके कारण दोनों युवक हाइवा के कुचलने से बाल-बाल बच गया। घटना से आक्रोशित बाइक सवार युवकों ने मौके पर हंगामा किया।