महोबा: स्कूटी सवार युवक से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमीरपुर चुंगी पर रोककर दी धमकी, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
Mahoba, Mahoba | May 25, 2026 कबरई के इंदिरानगर निवासी रमन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 मई को वह स्कूटी सुधरवाने के लिए महोबा आ रहा था।हमीरपुर चुंगी के पास प्रदीप, अभय सिंह, रामठाकुर और राहुल सेन ने उसे रोक लिया। आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित कि तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।