बीकानेर: नशे में धुत युवकों की कार ने मचाया उत्पात, कार पोल से टकराकर पेड़ में घुसी
बीकानेर के जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नागणेची मंदिर से घड़सीसर रोड के बीच दौड़ रही कार में युवक-युवतियां सवार थे, जो कथित रूप से शराब के नशे में थे। रात करीब 11 बजे कार पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ में जा घुसी।