झुंझुनू: झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव को लेकर संभागीय आयुक्त और संभाग के आईजी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण
झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव 13 नवंबर को होने हैं जिसको लेकर संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी और सीकर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने शनिवार शाम 5:00 के आसपास विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रो का दौरा करके व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जायजा लेने के बाद मौजूदा अधिकारियों को उन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।