शिवपुरी: सिरसौद थाना क्षेत्र: ज़मीन विवाद में मारपीट, दो आरोपियों पर मामला दर्ज
शिवपुरी जिला के सिरसौद थाना क्षेत्र मे क्षेत्र में जमीन को लेकर विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी कृपाल रावत, निवासी ग्राम मालाखेड़ी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब10:30 बजे वह अपने भाई बृजेश रावत के साथ पुराने घर के सामने की जगह साफ कर रहा था। इसी दौरान हिम्मत सिंह रावत और कमलकिशोर रावत वहां पहुंचे और जगह को लेकर विवाद करने लगे।