नवाबगंज: बाराबंकी में सैकड़ों किसानों ने किया उग्र प्रदर्शन, अधिकारी नहीं पहुंचे तो सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
बाराबंकी जिले में भारतीय किसान यूनियन (राजनीतिक) के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान पहले गन्ना संस्थान परिसर में धरने पर बैठे, लेकिन अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने से किसानों में नाराजगी बढ़ गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।