टीकमगढ़: दिगौड़ा में सड़क हादसे में आगरा से लौट रहे युवक की मौत, सुबह परिजनों को मिली खबर
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा के पास देर रात हुए सड़क हादसे में अमरपुर निवासी कैलाश चढ़ार की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैलाश मोटरसाइकिल से आगरा से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह परिजनों को लगी, जिसके बाद परिवार में मातम छा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।