कर्वी: डीएम ने जिला पुस्तकालय कैंपस में बन रहे नीति आयोग द्वारा अभ्युदय कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जिला पुस्तकालय कैंपस में बना रहे नीति आयोग द्वारा अभ्युदय कोचिंग सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि शासन की मंशा अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कोचिंग सेंटर जल्द से जल्द पूर्ण कराकर फॉल सीलिंग लाइट व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं से सुसज्जित कराए।