कुचायकोट: गोपालपुर पुलिस नरहवा शुक्ला गांव के समीप से एक स्कार्पियो सवार व्यक्ति को 131 लीटर करीब शराब के साथ किया गिरफ्तार।
गोपालपुर थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के नरहवा शुक्ला गांव के समीप से एक स्कार्पियो सवार बिहार के मुजफ्फरपुर जिला करने वाला फिरोज आलम को 130.560 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है, जीसकी जानकारी गोपालपुर थाना के द्वारा आज मंगलवार को शाम 5 बजे दी गई। बताया गया है स्कॉर्पियो गाड़ी को जप्त कर लिया है वहीं गिरफ्तार आरोपी को न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया है।