गोहद: मालनपुर थाना क्षेत्र के हरीराम पुरा में भिंड-ग्वालियर हाइवे जाम करने वालों पर मामला दर्ज
Gohad, Bhind | Jul 25, 2026 मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरीराम पुरा में भिंड ग्वालियर हाइवे रोड को शुक्रवार को देवेंद्र जाटव का शव रखकर कुछ लोगों द्वारा जाम कर दिया गया जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। पुलिस ने शनिवार को लगभग 12 बजे राहुल वर्मा, प्रशांत निवासी मालनपुर,अजय जाटव निवासी डीडीनगर,नबाव जाटव निवासी हरीराम पुरा तथा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।