शाहबाद: दिलेर गंज स्थित साइन फर्म के सीसीटीवी कैमरा चोरी करने की कोशिश, पुलिस को दी गई तहरीर
शाहाबाद के मोहल्ला दिलेर गंज स्थित सांई फार्मा के कार्यालय पर लगा सीसीटीवी कैमरा चुराने की कोशिश की गई। साईं फार्मा संचालक ने सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर वायरल किया है। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला पठकाना निवासी सोमेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।