अर्की: युवाओं को नशे से बचाने व इसके दुष्परिणाम के बारे अर्की कॉलेज में लगा जागरूक शिविर: गौतम शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी
Arki, Solan | Feb 27, 2024 सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से अर्की कॉलेज में आज नशे के दुष्प्रभाव को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें प्राचार्या सुनीता शर्मा मुख्यतिथि रही। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक,पेंटिंग,गीत व विभिन्न वक्ताओं द्वारा नशे के दुष्प्रभाव की विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं इस मौके पर दौड़ प्रतियोगिता भी हुई,जिसमें 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।