अर्की: कल अर्की के बातल फीडर के तहत आने वाले गांवों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित ।
Arki, Solan | Feb 24, 2024 25 फरवरी यानी कल बातल फीडर के तहत आने वाले गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी । विद्युत उपमंडल अर्की के एसडीओ नीरज कतना ने आज जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल अर्की के बातल फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव बातल, मन्जयाट,पाटी, काटल, मांजू,खनलग व आस पास के क्षेत्रो में 11 केवी एचटी लाइन के रखरखाव के चलते कल सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बन्द रहेगी।