अर्की: बलेरा पंचायत में निरंकारी मिशन ब्रांच अर्की ने की बावड़ियों की साफ-सफाई: गरीब दास, मुखी, निरंकारी मिशन ब्रांच अर्की
Arki, Solan | Feb 26, 2024 निरंकारी मिशन ब्रांच अर्की की ओर से अमृत स्वच्छ जल,स्वच्छ मन परियोजना के तहत बलेरा पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसकी जानकारी देते हुए आज निरंकारी मिशन ब्रांच अर्की के मुखी गरीब दास ने कहा कि अनुयायियों द्वारा बलेरा पंचायत के चडेरा,बैंजहट्टी व करोली की बावड़ियों की साफ सफाई की गई । इसके साथ ही लोगों को जल के महत्त्व के बारे में भी समझाया गया ।