अर्की: अर्की क्षेत्र के करीब 9 हज़ार लोगों को कीकर नवगांव पेयजल योजना से मिलेगा पानी: संजय अवस्थी, सीपीएस व विधायक अर्की
Arki, Solan | Feb 23, 2024 अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अर्की क्षेत्र में बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना को लेकर उप मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद विभाग की एक सँयुक्त कमेटी गठित की गई थी। जिसमें अर्की क्षेत्र के लोगों को पानी दिए जाने की बात कही है। जबकि श्रीनैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा लोगों को गुमराह करने का कार्यकर राजनीतिक रोटियां सेक रहे है।