अर्की: हरिजन कल्याण समिति क्षेत्र अर्की ने सोयली गांव में लगाया चेतना शिविर
Arki, Solan | Feb 26, 2024 उपमण्डल अर्की की ग्राम पंचायत भूमती के गांव सोयली में हरिजन कल्याण समिति क्षेत्र अर्की द्वारा चेतना शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल ने की । बैठक में हरिजन समाज के प्रत्येक वर्ग को संगठित होने पर जोर दिया गया तथा आगामी वर्ष से समाज के सभी बच्चों को किसी भी क्षेत्र में अग्रणी स्थान पाने पर सम्मानित किया जाएगा ।