जलालाबाद: गांव सराय साधौ में रात घर मे घुसा चोर , ग्रामीणों ने पकड़ा ,चोर ने धारदार हथियार मार कर एक को किया घायल ,हुआ फरार
शाहजहांपुर जनपद के थाना थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव सराय साधौ निवासी महिला मलती पाठक पत्नी लालू पाठक ने आज थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया सोमवार की रात उनके पति खेतों में फसलों की रखवाली करने गए हुए थे ,तभी रात में उनके गांव का ही उदयवीर पुत्र जीवन घर में चोरी के इरादे से घुस आया, चिल्लाने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया चोर ने हमला कर एक को घायल कर दिया