नवाबगंज: बाराबंकी जिले में झमाझम मानसूनी बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार
बाराबंकी जनपद में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मानसूनी बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। पानी की कमी से जूझ रहे किसानों को पर्याप्त वर्षा मिलने के बाद धान की रोपाई का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। जून और जुलाई के शुरुआती दिनों में कम बारिश के कारण किसान चिंतित थे, लेकिन अब खेतों में पर्याप्त पानी भर जाने से रोपाई का काम रफ्तार पकड़ चुका है।