विजयीपुर: मंथन क्लासेज में 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
विजयीपुर स्थित मंथन क्लासेज में बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गुरुवार को दोपहर 12 30 बजे सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा मेडल और कप देकर सम्मानित किया गया तथा उनका मनोबल