जांजगीर: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी जनता की समस्याएं, प्राप्त हुए 46 आवेदन
आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में राजस्व, राशन कार्ड, सीमांकन, नामांतरण, बंटांकन और अन्य मामलों से जुड़े कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समय।