कायमगंज: शमशाबाद मार्ग पर नवीन उप मंडी के पास गोदाम में गेहूं-चावल की बोरियां हुई चोरी, अवैध हथियार के साथ चोर सीसीटीवी में कैद
थाना शमशाबाद के गांव मुरैठी निवासी संजीव कुमार पुत्र शिवरतन सिंह का नवीन उपमंडी के पास स्पेलर और धान कुट्टी की गोदाम है।अज्ञात चोरों ने देर रात गोदाम में घुसकर गेहूं और चावल की कई बोरिया चुरा ली और सीसीटीवी कैमरा को भी उखाड़ दिया।अवैध हथियार के साथ चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।थानाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया पुलिस मौके पर गई थी।घटना का खुलासा किया जाएगा