एयरफोर्स अधिकारी की 12 साल की बेटी स्कूल से हुई लापता, पुलिस ने 4 घंटे में हाईवे से खोज निकाला...
ग्वालियर में एयरफोर्स अधिकारी की 12 वर्षीय बेटी छुट्टी के बाद अपनी तय बस में बैठने के बजाय दूसरी बस से स्कूल परिसर से निकल गई। छात्रा ने शिक्षिका को बहाना बनाकर गुमराह किया और गलत मोबाइल नंबर भी लिख दिया, जिससे मामला और गंभीर हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, लोकेशन ट्रैकिंग और लगातार सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जड़ेरुआ बांध के पास बैग मिलने के बाद तलाशी तेज की गई और महज चार घंटे के भीतर बच्ची को करीब सात किलोमीटर दूर जहांगीरपुर हाईवे से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया और इसके पीछे आखिर क्या वजह थी।